13 अक्टूबर 2024 - 14:39
कौशांबी, मुसलमानों के घरों पर हमला, जमकर तोड़फोड़

विसर्जन जुलूस इमाम चौक के पास पहुंचता है और वहीं पर जुलूस को रोक दिया जाता है। इतनी ही नहीं लोग गुलाल भी उड़ाने लगते हैं। वहीँ एक मुस्लिम बच्चा अपने मोबाइल से इसको रिकॉर्ड कर रहा था। इसे देखकर जुलूस में शामिल कुछ लोग नाराज़ हो गए और उसका मोबाइल छीन कर मारने-पीटने लगे।

पिछले कुछ वर्षों से हिन्दू त्योहारों के अवसर पर मस्जिदों और मुस्लिमों की बस्तियों में हुड़दंग करना आम सा हो गया है।  ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में विजयादशमी के दिन हुआ जब हुड़दंगियों ने जमकर बवाल काटा।  दरअसल,  मंझनपुर थाना अंतर्गत बलीपुर नारा गांव मे मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते वक्त रास्ते में इमाम चौक के पास हंगामे के बाद दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जो दंगाईयों की पूरी हक़ीक़त बयान कर रहा है।  विसर्जन जुलूस इमाम चौक के पास पहुंचता है और वहीं पर जुलूस को रोक दिया जाता है। इतनी ही नहीं लोग गुलाल भी उड़ाने लगते हैं।  वहीँ एक मुस्लिम बच्चा अपने मोबाइल से इसको रिकॉर्ड कर रहा था। इसे देखकर जुलूस में शामिल कुछ लोग नाराज़ हो गए और उसका मोबाइल छीन कर मारने-पीटने लगे। बच्चे को मारते पीटते देख वहां पर खड़ी महिलाओं ने बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन्हें भी घेर कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जुलूस में शामिल लोगों ने मुस्लिम परिवार के घरों में जमकर तोड़फोड़ की।